अमर उजाला
Mon, 31 March 2025
हाल ही में ऑरमैक्स मीडिया ने फरवरी महीने में भारत में सबसे चर्चित अभिनेताओं की सूची जारी की है।
इस सूची में तीन बॉलीवुड कलाकार भी शामिल हैं, लेकिन पहले स्थान पर जिस अभिनेता का नाम है सुन चौंक जाएंगे आप।
इस सूची में दसवें नंबर पर हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार, जो हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'केसरी 2' के टीजर से चर्चा में हैं।
बात करें नौवें नंबर की तो इस स्थान पर हैं भाईजान, जिनकी बीते दिन फिल्म ‘सिकंदर’ रिलीज हुई है। इस फिल्म को फैंस का बेहद प्यार मिल रहा है।
आठवें स्थान पर हैं साउथ स्टार जूनियर एनटीआर, जिनकी फिल्में दर्शकों को बेहद पंसद आती हैं।
इसी कड़ी में आगे बढ़ते हैं तो सातवें नंबर पर नाम मिलता है अजित कुमार का, जो अपनी आगामी फिल्म 'गुड बैड अग्ली' से लाइमलाइट में हैं।
छठें स्थान की बात करें तो इस पर मौजूद हैं सुपरस्टार महेश बाबू।
वहीं, पांचवे नंबर पर जिस अभिनेता का नाम है, वह कोई और नहीं राम चरन हैं। इनकी फिल्मों में जबरदस्त कहानी और एक्शन देखने को मिलता है।
जारी हुए सूची में चौथे नंबर पर जो नाम वह किसी पहचान का मोहताज नहीं हैं। वो हैं बॉलीवुड के किंग खान, जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दीं हैं।
पुष्पा नाम तो सुना ही होगा, तीसरे स्थान पर हैं अल्लू अर्जुन, जिन्हें लोग 'पुष्पा' फिल्म से जानते हैं।
'गोट' फिल्म अभिनेता दलपति विजय दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।
अब बात करते हैं उस अभिनेता की, जिसके लिए आप यहां तक आएं हैं। उनका नाम है प्रभास, जिन्हें लोग 'बाहुबली' फिल्म से जानते हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार कहा जाता है कि प्रभास भारत में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेता है।
हानिया ने सादगी से मनाई ईद, खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर बोला ‘चांद मुबारक’