अमर उजाला
Sat, 5 April 2025
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म अप्रैल के दूसरे हफ्ते में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
कहा जा रहा है कि 'छावा' 11 अप्रैल, 2025 को ओटीटी पर दस्तक देगी। अभी तक इन खबरों पर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म या निर्माताओं की ओर से आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'छावा' 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में फिल्म ने 596.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
यह फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता और बलिदान पर आधारित है, जिनका किरदार फिल्म में विक्की कौशल ने निभाया है।
मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘छावा’ में विक्की और रश्मिका के अलावा अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता और नील भूपालम ने भूमिका निभाई है।
अष्टमी पर कियारा ने चखा हलवा-पूड़ी का स्वाद, दिखाई अपने प्रसाद की झलक