इन सुपरहिट अभिनेताओं की फिल्में ठुकरा चुकी हैं काजोल काजोल और रानी मुखर्जी का नाम 90 के दशक की टॉप अभिनेत्रीयों में लिया जाता है हाल ही में काजोल और रानी मुखर्जी करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 8' में एक साथ नजर आईं सोशल मीडिया पर करण जौहर के चैट शो की कई क्लिप्स वायरल हो रही हैं, जिसमें काजोल उन फिल्मों के बारे में बताती नजर आईं जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था बता दें कि काजोल की इस लिस्ट में शाहरुख, अक्षय और आमिर खान की भी सुपरहिट फिल्मों के नाम शामिल हैं काजोल ने बताया की उन्होंने शाहरुख खान की 'दिल तो पागल है', आमिर खान की 'थ्री ईडियट्स' और अक्षय कुमार की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मोहरा' को ठुकरा दिया था काजोल ने शो में ये भी बताया की वो नीसा की वजह से इंस्टाग्राम पर आईं और अब उन्हें बहुत मजा आ रहा है इन सुपरहिट अभिनेताओं की फिल्में ठुकरा चुकी हैं काजोल