अमर उजाला
Fri, 28 February 2025
जीतेंद्र कुमार अभिनीत ‘कोटा फैक्ट्री’ वेब सीरीज ओटीटी पर बहुत चर्चित हुई। इसमें वर्तिका के किरदार में नजर आने वाली एक्ट्रेस रेवती पिल्लई ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी।
एक्ट्रेस रेवती पिल्लई अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं, जिसमें उनके चेहरे पर सूरज की रोशनी पड़ती हुई दिखाई दे रही हैं।
तस्वीरों में अभिनेत्री कार में बैठी दिखाई दे रही हैं और सूरज की चमक के साथ वह हंसती खिलखिलाती दिख रही हैं।
रेवाथी खुले बालों में खूबसूरत नजर आ रही हैं।
साथ ही तस्वीरों को पोस्ट करते हुए वह एक कैप्शन लिखती हैं कि सूर्य की रोशनी में सही तस्वीर लने का संघर्ष। इनके पोस्ट पर एक यूजर कमेंट करता है गोल्डन लेडी पर गोल्डन ऑवर।
'कोटा फैक्ट्री' के तीन सीजन आ चुके हैं। इसी वेब सीरीज से रेवती पिल्लई को खास पहचान मिली थी।
हंसाने में माहिर है 'पुष्पा' का ये खूंखार विलेन, इनकी कॉमेडी से सजी हैं साउथ फिल्में