कृष्णा श्रॉफ बोलीं- मैं 'बिग बॉस' में बढ़िया परफॉर्म कर सकती हूं
अमर उजाला
Wed, 14 August 2024
Image Credit : इंस्टाग्राम @kishushroff
कृष्णा श्रॉफ इन दिनों रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' में स्टंट करते हुए दिखाई दे रही हैं, इसे फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @kishushroff
टीवी रिएलिटी शो की बात करें तो 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस' को लोग खूब पसंद करते हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @kishushroff
कृष्णा श्रॉफ ने हाल ही में, ईटाइम्स से बात करते हुए कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि वो 'बिग बॉस' में बढ़िया परफॉर्म कर सकती हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @kishushroff
कृष्णा के इस बयान के बाद चर्चा चल पड़ी है कि वो 'बिग बॉस' के घर में नजर आ सकती हैं, हालांकि 'बिग बॉस 18' के प्रतिभागियों की सूची सामने आने के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी
Image Credit : इंस्टाग्राम @kishushroff
टाइगर की बहन कृष्णा का कहना है कि उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी' के बाद बाकी की चीजें आसान लगने लगी है
Image Credit : इंस्टाग्राम @kishushroff
'बिग बॉस' के घर में प्रतिभागी एक-दूसरे से झगड़ते हुए नजर आते हैं, लेकिन कृष्णा कहती हैं कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता, चाहें कोई प्रतिभागी उनसे कितना ही क्यों न लड़ लें