अमर उजाला
Sun, 10 May 2026
माइथोलॉजिकल फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम' सात मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
फिल्म को क्रिटिक्स से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, दर्शकों पर भी इसका अच्छा असर हुआ है।
पहले दिन बहुत ही कम कलेक्शन करने के बाद इसे शनिवार को वीकएंड का फायदा मिला।
पहले दिन बेहद कम शोज के साथ इसकी कमाई 42 लाख रुपये रही।
दूसरे दिन इसके शोज में तीन गुना इजाफा हुआ और इसका कलेक्शन 1.15 करोड़ रुपये हो गया।
इसी तरह से तीसरे दिन फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला और इसने शनिवार को 2.25 करोड़ रुपये कमाए।
बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अब तक 3.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
'कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम' में सिद्धार्थ गुप्ता, सुष्मिता भट्ट, निवासिनी कृष्णन और संस्कृति जयना जैसे सितारे हैं।
शमा सिकंदर ने बताए वर्कआउट के मायने