पुलकित के बर्थडे पर कृति ने साझा की दिल छू लेने वाली पोस्ट अभिनेत्री कृति खरबंदा और एक्टर पुलकित सम्राट बी-टाउन के लवली कपल्स में से एक हैं दोनों अक्सर सोशल मीडिया के जरिए भी एक दूसरे पर प्यार बरसाते रहते हैं आज अभिनेता पुलकित सम्राट अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं बर्थडे के इस खास मौके पर गर्लफ्रेंड कृति ने रोमांटिक अंदाज में पुलकित और अपनी तस्वीरें साझा की हैं बर्थडे ब्वॉय पुलकित की तस्वीरें शेयर करते हुए कृति ने कैप्शन में लिखा 'सबसे बड़े दिल और सबसे शुद्ध आत्मा वाला लड़का' बता दें कि पुलकित और कृति खरबंदा साल 2019 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं कृति पुलकित