वीकएंड पर 'कुबेर' ने की ताबड़तोड़ कमाई, जानें अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अमर उजाला

Mon, 23 June 2025

Image Credit : यूट्यूब

तमिल सुपरस्टार धनुष की अदाकारी वाली फिल्म 'कुबेर' 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

Image Credit : यूट्यूब

ओपनिंग डे पर फिल्म ने अच्छी शुरूआत करते हुए बॉक्स ऑफिस पर 14.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

Image Credit : यूट्यूब

दूसरे और तीसरे दिन फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला और इसकी कमाई में उछाल देखा गया।

Image Credit : यूट्यूब

फिल्म दूसरे दिन यानी शनिवार को 16.5 करोड़ रुपये की कमाई करने में कामयाब रही।

Image Credit : यूट्यूब

रविवार को फिल्म का तीसरा दिन था। इस दिन फिल्म ने जबरदस्त कमाई करते हुए 17.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

Image Credit : यूट्यूब

इस तरह से देखा जाए तो फिल्म तीन दिनों में कुल 48.50 करोड़ रुपये का कारोबार करने में कामयाब हो गई है। 

Image Credit : एक्स

अगर यह फिल्म इसी तरह कमाई करती रही तो यह आज 50 करोड़ और एक हफ्ते में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

Image Credit : एक्स

फिल्म 'कुबेर' में साउथ के सुपरस्टार धनुष के अलावा रश्मिका मंदाना और जिम सरभ भी हैं।

Image Credit : एक्स

तृषा कृष्णन ने विजय को किया बर्थ डे विश, प्यार से निहारती दिखीं एक्ट्रेस

इंस्टाग्राम@trishakrishnan
Read Now