अमर उजाला
Thu, 26 June 2025
साउथ के सुपरस्टार धनुष की अदाकारी वाली फिल्म 'कुबेर' ने बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर औसत कमाई की है।
फिल्म ने बुधवार को 4.03 करोड़ रुपये की कमाई की है। इससे पहले मंगलवार को फिल्म ने 5.85 करोड़ रुपये कमाए थे।
20 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 14.75 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ने रविवार को सबसे ज्यादा 17.35 करोड़ रुपये कमाए थे।
इस तरह से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक टोटल 65.29 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
25 जून को 'कुबेर' के मेकर्स ने एलान किया है कि फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
साउथ की फिल्म 'कुबेर' बतौर लीड एक्टर धनुष की 51वीं फिल्म है जबकि तेलुगु में उनकी दूसरी फिल्म है।
यह फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषाओं में रिलीज हुई है। इसकी कहानी काले धन, छल-कपट और भ्रष्टाचार पर आधारित है।
'कुबेर' में धनुष के अलावा रश्मिका मंदाना, नागार्जुन और जिम सरभ अहम भूमिका में हैं।
‘द ट्रेटर्स’ के खत्म होने से पहले दूसरे सीजन की तैयारी शुरू, क्या करण जौहर ही करेंगे होस्ट?