अमर उजाला
Tue, 24 June 2025
'कुबेर' ने बीते दिन सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर 6.50 करोड़ रुपये कमाए।
वहीं रविवार को फिल्म ने बीते दिन से लगभग तीन गुना अधिक कमाई करते हुए 17.35 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि सोमवार को मेकर्स को तगड़ा झटका लगा।
अभी तक चार दिनों में फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो, इसने 55.10 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
फिल्म की कहानी दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है और धनुष की एक्टिंग को लोगों को दीवाना बना रही है।
इस क्राइम ड्रामा फिल्म की कहानी धन की खोज और उसके परिणामों के इर्द-गिर्द घूमती है।
वहीं फिल्म का निर्देशन शेखर कम्मुला ने किया है और इसमें नागार्जुन ने भी शानदार अभिनय किया है।
फिल्म 'कुबेर' में धनुष और नागार्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना, जिम सर्भ और दलीप ताहिल ने अहम भूमिका निभाई है।
तृषा कृष्णन की ब्यूटी के कायल हो गए फैंस, एक्ट्रेस को बताया - क्वीन