अमर उजाला
Fri, 27 June 2025
'कुबेर' की कमाई आए दिन गिरती जा रही है, जिसने मेकर्स की चिंता बढ़ा दी है।
फिल्म ने बीते दिन गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर 3.35 करोड़ रुपये कमाए। वहीं बुधवार को फिल्म ने 4.4 करोड़ रुपये कमाए थे।
इसके अलावा 'कुबेर' ने ओपनिंग डे पर 14.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और रविवार को फिल्म ने 17.35 करोड़ रुपये कमाए थे।
अभी तक एक हफ्ते में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 69 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
फिल्म की कहानी दर्शकों को अपनी ओर खींच रही हैं और धनुष की एक्टिंग उन्हें दीवाना बना रही है।
इस क्राइम ड्रामा फिल्म की कहानी धन की खोज पर आधारित है, जो नीरज मित्रा नाम के किरदार के लालच को बढ़ा देती है। इसके जरिए वह देश में दबदबा कायम करना है।
वहीं फिल्म का निर्देशन शेखर कम्मुला ने किया है और इसमें नागार्जुन ने भी शानदार अभिनय किया है।
फिल्म 'कुबेर' में धनुष और नागार्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना, जिम सर्भ और दलीप ताहिल ने अहम भूमिका निभाई है।
सातवें दिन भी जारी रही 'सितारे जमीन पर' की कमाई, जानें अब तक का टोटल कलेक्शन