‘गद्दार’ कहकर विवादों में घिरे कुणाल कामरा, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ?

अमर उजाला

Thu, 27 March 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम @kuna_kamra

हाल ही में कुणाल कामरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें कामरा ने एक दिग्गज नेता के बारे में मजाक करते हुए बिना उनका नाम लिए उनको गद्दार कहा।

Image Credit : इंस्टाग्राम @kuna_kamra

इस वीडियो के वायरल होने के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुंबई के खार स्थित हैबिटेट कॉमेडी क्लब स्टूडियो में तोड़फोड़ की, जहां कुणाल ने परफॉर्म किया था।

Image Credit : इंस्टाग्राम @kuna_kamra

इसके बाद उन्होंने कामरा के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई। दरअसल, इस वीडियो में उन्होंने ‘भोली सी सूरत की धुन’ पर एक गाना बनाया था, जिसमें बिना उनका नाम लिए उन्होंने एक नेता को गद्दार कहा था। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @kuna_kamra

एफआईआर और तोड़फोड़ की घटना के बाद कुणाल कामरा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर हाथों में संविधान लिए एक फोटो पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, "आगे बढ़ने का एकमात्र तरीका।

Image Credit : इंस्टाग्राम @kuna_kamra

इस बीच पुलिस ने भी कुणाल कामरा के खिलाफ कई नोटिस जारी किए हैं। साथ ही यह भी जानकारी दी कि कॉमेडियन के पुराने वीडियो और उनमें किए गए व्यंगों की भी जांच होगी।
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @kuna_kamra

इन सब के बीच टी-सीरीज ने ‘भोली सी सूरत’ की धुन का उपयोग करने के लिए कामरा को कॉपीराइट का नोटिस भेजा। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @kuna_kamra

टी-सीरीज के कॉपीराइट नोटिस के बाद कामरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कंपनी को कठपुतली ना बनने  की सलाह दे डाली साथ ही टी-सीरीज को माफिया भी कहा।

Image Credit : इंस्टाग्राम @kuna_kamra

विवाद के बीच कामरा के कई अन्य वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें वह कई दिग्गज नेताओं पर व्यंग करते दिखे हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @kuna_kamra

जब महिला ने भाईजान को सरेआम जड़ा तमाचा, सन्न रह गए लोग

इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
Read Now