कुशा कपिला ने ट्रोल करने वाले को दिया करारा जवाब, सोनाक्षी सिन्हा का भी मिला साथ

अमर उजाला

Mon, 5 May 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम@kushakapila

इंफ्लुएंसर, एक्ट्रेस कुशा कपिला को अक्सर ही सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @kushakapila

हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। जिसमें एक ट्रोल करने वाले व्यक्ति ने आपत्तिजनक, अश्लील टिप्पणी की। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @kushakapila

इस टिप्पणी पर कुशा भी चुप नहीं रहीं। एक्ट्रेस ने उस व्यक्ति का कमेंट अपने इंस्टाग्राम पर साझा कर दिया। साथ ही एक मैसेज भी उसके लिए लिखा। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

कुशा ने उस व्यक्ति का नाम लिखा और कहा, 'तुम्हारी वजह से कितनों की मेंटल हेल्थ खराब हुई है। मैं दो साल के लिए तुम्हारी थैरेपी के पैसे देती हूं। जिससे तुम इस तरह की दरिदंगी हम खुशहाल महिलाओं के सामने ना दिखा सको'

Image Credit : इंस्टाग्राम@kushakapila

कुशा ने जब उस व्यक्ति का नाम और अपना मैसेज इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया तो उसने माफी मांगी। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

कुशा की इस बहादुरी को एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने भी सराहा। सोनाक्षी ने भी कुशा की स्टोरी को अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @kushakapila

कुशा के करियर फ्रंट की बात करें तो वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। साथ ही अब तक कई वेब सीरीज, फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। वह 'थैंक यू फॉर कमिंग' फिल्म में नजर आईं। 

Image Credit : सोशल मीडिया

दिशा का बोल्ड लुक और चित्रांगदा की मुस्कान ने लूटी महफिल

इंस्टाग्राम
Read Now