अमर उजाला
Wed, 28 May 2025
वो हीरोइन कोई और नहीं, बल्कि काइली मिनॉग हैं, जो ऑस्ट्रेलियाई पॉप गायिका, गीतकार और अभिनेत्री हैं। उनका जन्म मेलबर्न में 28 मई 1968 को हुआ था।
आज बुधवार के दिन काइली अपना 57वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर जानेंगे उनके जीवन से जुड़ी रोचक बातें।
काइली ने बतौर बाल कलाकार अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
1980 में काइली ने 'स्काईवेज' से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें 'द लोकोमोशन' एल्बम से सबसे ज्यादा प्रसिद्धि मिली।
अपने कई शानदार एल्बम से दुनियाभर में पहचान बनाने वाली पॉप गायिका काइली को 'प्रिंसेस ऑफ पॉप' नाम से भी जाना जाता है, जो उनके लिए सम्मान की बात है।
काइली मिनॉग हॉलीवुड का एक जाना माना नाम है, लेकिन क्या आपको पता है वो बॉलीवुड में भी काम कर चकुी हैं।
काइली साल 2009 में अक्षय कुमार और संजय दत्त अभिनीत फिल्म 'ब्लू' में कैमियो में नजर आईं थीं और एक गाना भी गयाा था, जिसका नाम 'चिगी विगी' था।
इस गाने में काइली ने जोरदार ठुमके लगाए थे। वहीं, गाने को गायक सोनू निगम के साथ मिलकर गाया भी था, जिसमें संगीतकार एआर रहमान द्वारा संगीत दिया गया था।
'चिगी विगी' गाने में अस्ट्रेलियाई पॉप गायिका को बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने मौका दिया था। हालांकि, वो इसके लिए धन्यवाद जताती हैं और भारत में दोबारा परफॉर्म करने के लिए मौका भी चाहती हैं, जिसका जिक्र वो एक इंटरव्यू में कर चुकी हैं।
काइली मिनॉग के आखिरी एल्बम की बात करें तो उसका नाम 'टेंशन 2' है, जिसे साल 2024 में रिलीज किया गया था।
मिनॉग को ARIA, ब्रिट अवॉर्ड और ग्रैमी सहित कई तरह के उल्लेखनीय संगीत अवॉर्डों से भी नवाजा जा चुका है।
नन्ही परियों ने गुरमीत के चेहरे को बनाया कैनवास, कर दिखाई कलाकारी