कमांडो के रोल के लिए लक्ष्य ने ली नौ महीने की ट्रेनिंग अभिनेता लक्ष्य लालवानी अपनी फिल्म 'किल' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं करण जौहर की इस एक्शन फिल्म में लक्ष्य 'किल' कमांडो की भूमिका में नजर आएंगे इस किरदार के लिए उन्होंने आठ-नौ महीने ट्रेंनिग ली थी उन्होंने एक बातचीत में बताया, 'जब मैं 17-18 साल का था, तब मैंने इस पूरी यात्रा में एक पहलवान के रूप में शुरुआत की थी' लक्ष्य लालवानी ने कहा, 'मैंने अपने स्कूल के दिनों में कुछ कुश्ती की और इस फिल्म के दौरान भी मैंने लगातार आठ या नौ महीने तक ट्रेनिंग ली' 'किल' 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ....