अमर उजाला
Sat, 24 February 2024
बॉलीवुड की दिवंगत दिग्गज अभिनेत्री ललिता पवार को भला कौन नहीं जानता, उन्होंने रामायण में मंथरा का किरदार निभाकर खूब वाहवाही बटोरी थीं
ललिता पवार को उनके दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है, इनके ऐतिहासिक किरदारों को आज भी पसंद किया जाता है
ललिता ने महज नौ साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था, वह अपने समय की हिट अभिनेत्री थीं
ललिता पवार ने फिल्मों में खलनायिका का किरदार भी निभाया, उन्होंने अपने किरदारों के लिए खूब तारीफें बटोरी थीं
उस वक्त वह फिल्म जगत में क्रूर सास का चेहरा बन गई थीं, ललिता पवार ने अपने फिल्मी करियर में करीबन 700 फिल्मों में काम किया
हालांकि, लोकप्रियता उन्हें रामायण में मंथरा का रोल निभाकर मिली। इस रोल के बाद लोग उनसे असल जीवन में नफरत करने लगे
विधु विनोद चोपड़ा ने दिया था भंसाली को पहला मौका