खतरों के खिलाड़ियों की लिस्ट पर लगी मुहर, मोटा पैसा कमाएंगे ये तीन लोग

अमर उजाला

Sun, 19 May 2024

Image Credit : सोशल मीडिया

स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का सीजन 14 जल्द शुरू होने वाला है, इसे बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @itsrohitshetty

शो के नए सीजन के लिए प्रतिभागियों का नाम तय हो चुका है, इनमें से कुछ ऐसे हैं, जिन्हें मोटी फीस दी जाएगी, लेकिन आइए पहले प्रतिभागियों के नाम पर एक नजर डाल लेते हैं
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @itsrohitshetty

'खतरों के खिलाड़ी' के सीजन 14 में इस बार कृष्णा श्रॉफ, असीम रियाज, आशीष महरोत्रा, सुमोना चक्रवर्ती और करनवीर मेहरा  नजर आएंगे
Image Credit : इंस्टाग्राम- कृष्णा श्रॉफ/असीम रियाज

इनके अलावा गश्मीर महाजनी, नियाती फतनानी, अदिति शर्मा, शालीन भनोट, शिल्पा शिंदे, निमृत कौर आहलुवालिया और अभिषेक कुमार भी स्टंट करते दिखाई देंगे

Image Credit : इंस्टाग्राम- शालीन भनोट/अभिषेक कुमार

शो के प्रतिभागियों के बारे में जानने के बाद अब बात करते हैं उन कंटेस्टेंट्स की, जिन्हें शो के लिए मोटा पैसा मिलेगा

Image Credit : इंस्टाग्राम @shalinbhanot

रिपोर्ट्स की मानें तो शालीन भनोत को हर हफ्ते के लिए 15 लाख रुपये, असीम रियाज को  15 से 20 लाख रुपये और अभिषेक कुमार को 8 से 10 लाख रुपये मिलेंगे। हालांकि, अभी बाकी प्रतिभागियों की फीस को लेकर खुलासा होना बाकी है

Image Credit : इंस्टाग्राम- शालीन/अभिषेक/असीम

पेट लवर्स हैं ये बॉलीवुड सितारे

इंस्टाग्राम
Read Now