सलमान खान की ‘सिकंदर’ ही नहीं, बल्कि इन फिल्मों के ट्रेलर का रन टाइम भी रहा लंबा

अमर उजाला

Wed, 26 March 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan

सिनेमाई परदे पर कई ऐसी फिल्में आती हैं, जिनके ट्रेलर की अवधि अधिक होती है।

Image Credit : इंस्टाग्राम@__ranbir_kapoor_official__

आइए जानते हैं आज उन फिल्मों के बारे में…

Image Credit : इंस्टाग्राम@iambobbydeol

सिकंदर

हाल ही में सलमान खान अभिनीत फिल्म 'सिकंदर' का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जो 3 मिनट 38 सेकेंड का है। इस फिल्म के ट्रेलर को कुछ दर्शकों ने तो बहुत पसंद किया, लेकिन कुछ ने इसे बहुत लंबा बताया। फिल्म का निर्देशन ए आर मुरुगदास ने किया है, जिसमें रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में हैं। इसे ईद के मौके पर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Image Credit : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan

एनिमल

रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना जैसे सितारों से सजी यह फिल्म 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के ट्रेलर का रन टाइम 3 मिनट 33 सेकेंड था। फिल्म के ट्रेलर से दर्शकों को लगभग पूरी कहानी का अंदाजा हो गया था। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया था।

Image Credit : इंस्टाग्राम@__ranbir_kapoor_official__

इमरजेंसी

कंगना रनौत अभिनीत इस फिल्म के ट्रेलर का रन टाइम 3 मिनट 8 सेकेंड था। यह फिल्म इंदिरा गांधी के जीवन पर बनी थी। फिल्म में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर और मिलिंद सोमन ने भी भूमिका निभाई थी।

Image Credit : इंस्टाग्राम

आरआरआर

एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्म का ट्रेलर 3 मिनट 16 सेकेंड का था। फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरन मुख्य भूमिका में थे। इनके अलावा अजय देवगन और आलिया भट्ट ने भी भूमिका निभाई थी।

Image Credit : इंस्टाग्राम@jrntr

तेजस्वी प्रकाश का मशहूर डोसा, अब न्यूयॉर्क के इस रेस्तरां में जाएगा परोसा

Tejasswi Prakash instagram
Read Now