अमर उजाला
Sun, 26 January 2025
खुशी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘लवयापा’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं, यह उनकी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली फिल्म है
खुशी कपूर और वेदांग रैना के रिश्ते के बारे में अफवाहें लंबे समय से चल रही हैं उन्हें कई मौकों पर एक साथ देखा जाता है
‘लवयापा’ अभिनेत्री ने हाल ही में अपनी शादी की प्लानिंग के बारे में बताया, जिसमें उनकी बहन जान्हवी कपूर की तरह रहना नहीं शामिल है
खुशी कपूर ने शेयर किया कि छोटी उम्र से ही उनका सपना एक भव्य शादी करने का रहा है, उन्होंने यह भी बताया कि कैसे उनकी बहन जान्हवी कपूर तिरुपति जाने और अपने पति और बच्चों के साथ वहां रहने की कल्पना करती हैं
अपने भविष्य की कल्पना के बारे में बात करते हुए खुशी ने कहा कि वह एक 'बॉम्बे गर्ल' हैं और चाहती हैं कि उनके पिता बोनी कपूर उनकी शादी के बाद उनके साथ एक ही बिल्डिंग में रहें, जब उनसे पूछा गया क्या वह भी अपनी बहन की तरह पति की चंपी करेंगी, तो उन्होंने कहा, “नहीं, मैं कुछ और कर लूंगी”
अभिनेत्री ने अपने परिवार में उनके पति, दो बच्चे और कई कुत्तों के होने की इच्छा जाहिर की और बताया कि वह शादी करने का सपना बचपन से ही देखती आई हैं
शरवरी वाघ से लेकर जैकलीन फर्नांडीज ने ढाए हुस्न के जलवे