अमर उजाला
Wed, 22 May 2024
भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता पवन सिंह को भारतीय जनता पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है, भाजपा ने उन पर पार्टी की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है
पवन सिंह काराकाट संसदीय सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, यहीं से एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा चुनावी मैदान में हैं
भाजपा ने पवन सिंह को आसनसोल लोकसभा का टिकट दिया है, भाजपा चाहती थी कि पवन सिंह आसनसोल से ही चुनाव लड़ें, लेकिन, अगले ही दिन पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया
अब भाजपा के बिहार प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा ने पवन सिंह के नाम से चिट्ठी जारी की है, इसमें उन्होंने लिखा कि लोकसभा सभा चुनाव में आप राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के अधिकृत प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के विरोध में चुनाव लड़ रहे हैं
चिट्ठी में आगे लिखा है, 'आपका यह काम दल विरोधी है, इससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है, इसलिए आपको दल विरोधी काम करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के निर्देश पर निष्कासित किया जाता है'
समुद्र किनारे मोनालिसा का हॉट अंदाज