अमर उजाला
Sat, 7 September 2024
मलयालम अभिनेता ममूटी 73 साल के हो गए हैं, इस खास दिन पर उनके बेटे और अभिनेता दुलकर सलमान ने बधाई दी
दुलकर ने पिता ममूटी के साथ प्यारी तस्वीर साझा करते हुए लंबा प्यारा नोट लिखा और उन्हें शुभकामनाएं दीं
उन्होंने लिखा- हाल ही में मुझे एहसास हुआ है कि सबसे अच्छे दोस्त कभी भी एक साथ कोई तस्वीर नहीं खिंचवाते हैं
उनके साथ बिताए गए पल इतने कीमती और मजेदार होते हैं कि पोज देने या सेल्फी लेने में समय बर्बाद करने के बारे में सोचना भी मुश्किल है
हर साल यह परंपरा बन गई है कि हम आपके जन्मदिन पर तस्वीरें लेकर पोस्ट करते हैं पापा, किसी तरह से हमारे फोन में कभी भी हम दोनों की तस्वीरें नहीं होती हैं
अब मैं समझने लगा हूं और मुझे अच्छा लग रहा है कि ऐसा क्यों है, मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरे हीरो, मेरे पिता को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
तेजस्वी ने करण कुंद्रा के साथ किया बप्पा का स्वागत, हरे रंग की साड़ी में लगीं खूबसूरत