अमर उजाला
Sun, 29 June 2025
काजोल की अदाकारी वाली फिल्म 'मां' 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
इसके साथ ही सिनेमाघरों में कई दूसरी फिल्में भी रिजीज हुई थीं। जिससे इसका टकराव हुआ।
हालांकि 'मां' फिल्म ने कंपटीशन के बावजूद अपनी स्थिति बनाए रखी और ओपनिंग डे पर औसत कमाई की।
पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
दूसरे दिन फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला और इसकी कमाई में बढ़ोतरी हुई।
दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छह करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
इस तरह से बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अब तक 10.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म 'मां' में काजोल के अलावा, रोनित रॉय और इंद्रनील सेनगुप्ता भी हैं। फिल्म में काजोल अपनी बेटी को राक्षसों से बचाती हैं।
प्रकृति के बीच सुकून के पल बिताते दिखीं अवनीत