अमर उजाला
Tue, 4 February 2025
माधुरी दीक्षित ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट-सुपरहिट फिल्में की हैं, आज उनकी और अनिल कपूर की फिल्म ‘पुकार’ ने 25 साल पूरे किए
‘पुकार’ की सिल्वर जुबली पर अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म की तस्वीरें साझा कीं और एक भावुक नोट लिखा
अभिनेत्री ने अपने नोट में लिखा, “पुकार के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाना अविश्वसनीय लगता है! यह फिल्म मेरे दिल में एक खास जगह रखती है
ना केवल इसकी शक्तिशाली कहानी और अनिल कपूर, राजकुमार संतोषी और पूरी टीम के साथ काम करने के ना भूलने वाले अनुभव के कारण, बल्कि आप सभी से इसे मिलने वाले प्यार के कारण भी…”
'पुकार' में माधुरी ने अनिल कपूर के साथ एक यादगार अभिनय किया है, इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है
अभिनय के अलावा माधुरी दीक्षित अपने डांस मूव्स के लिए भी जानी जाती हैं, उन्होंने 'तेजाब', 'दिल', 'हम आपके हैं कौन..!' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया है
उर्फी ने फिर तैयार की अतरंगी ड्रेस, बोलीं- दो महीने लगे बनाने में