अमर उजाला
Wed, 23 April 2025
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।
पूरे देश में इस कायराना हमले की कठोर निंदा हो रही है और न्याय की मांग की जा रही है।
अब इस जघन्य अपराध पर बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है।
इसमें अभिनेत्री ने लिखा कि पहलगाम में जो हुआ वह दिल दहला देने वाला है।
साथ ही उन्होंने पीड़ितों के परिवार वालों को संवेदनाएं देते हुए उनके साथ होने की बात कही है।
माधुरी के अलावा भी कई सेलेब्स इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और दुख जाहिर कर रहे हैं।
अगर इस हमले की बात करें तो बीते दिन जम्मू कश्मीर में यह आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 टूरिस्टों का जान चली गई।
पहलगाम अटैक पर अल्लू अर्जुन ने जताया दुख, बोले- 'इतनी खूबसूरत जगह पर हमले.. दिल तोड़ने वाले हैं'