अमर उजाला
Thu, 14 August 2025
कई सितारों ने विदेशी नस्ल के कुत्तों को गोद लिया है। आज हम आपको ऐसे स्टार्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने सड़क के कुत्तों को गोद लिया है।
माधुरी दीक्षित अक्सर पेट के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। उन्होंने सड़क के एक कुत्ते को गोद लिया था।
ऋतिक रोशन उन सेलेब्स में से एक हैं जिन्होंने सड़क के कुत्ते को गोद लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी। इसका नाम मोगली है।
रवीना टंडन जानवरों से बहुत प्यार करती हैं। उन्होंने एक कुत्ते को गोद लिया, इसका नाम कडल रखा था। उन्होंने लोगों से सड़क के कुत्तों को गोद लेने की अपील की थी।
रणदीप हुड्डा ने सड़क के एक कुत्ते को गोद लिया और इसका नाम कैंडी रखा। उन्होंने लोगों से सड़क के कुत्तों को गोद लेने की अपील की थी।
जॉन अब्राहम पेट लवर हैं। उन्होंने साल 2016 में सड़क के एक कुत्ते को गोद लिया था। उन्होंने इसका नाम बैले रखा।
आदित्य रॉय कपूर ने भी सड़क के एक कुत्ते को गोद लिया है। उन्होंने इसे अपने फार्महाउस के पास से बचाया था। वह इसे अपने पास रखते हैं।
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि दिल्ली-एनसीआर के सभी आवारा कुत्तों को शेल्टर में रखा जाएगा।
जान्हवी कपूर ने मां श्रीदेवी को किया याद, शेयर की अनदेखी तस्वीरें