माधुरी से कंगना तक, सितारों ने दी चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा की बधाई आज चैत्र नवरात्रि से हिंदू नव वर्ष प्रारंभ हो गया है इस मौके पर बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बधाई दी है माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम पोस्ट साझा कर गुड़ी पड़वा की बधाई दी है हरे रंग की साड़ी में माधुरी पूजा की थाली लिए नजर आ रही हैं कंगना रणौत ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं इनके अलावा अनुपम खेर ने भी प्रशंसकों को बधाई दी है 0-