अमर उजाला
Mon, 17 March 2025
बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपने बड़े बेटे के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर खास संदेश लिखते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
अपने बड़े बेटे अरिन नेने को उनके 22वें जन्मदिन पर दिल को छू लेने वाला संदेश लिखा, जिसने फैंस को भावुक कर दिया।
माधुरी ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो, मेरे प्यारे अरिन! 22 साल की उम्र में एक्सप्लोर करने के लिए पूरी दुनिया है।”
“मुझे कोई संदेह नहीं है कि तुम अविश्वसनीय चीजें हासिल करोगे। चमकते रहो, सपने देखते रहो और हमेशा याद रखो कि मां तुमसे प्यार करती है!"
अरिन वर्तमान में विदेश में अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। पिछले साल अभिनेत्री ने कॉलेज के लिए रवाना होने पर एक उदासी भरा पोस्ट शेयर किया था।
माधुरी दीक्षित अक्सर अपने निजी जीवन के खास पलों को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
भूमि ने हार्वर्ड केनेडी स्कूल से किया लीडरशिप का कोर्स, न्यूजीलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री के साथ शेयर की फोटो