अमर उजाला
Mon, 13 January 2025
प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का शुभारंभ अमृत स्नान से हुआ, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं ने भाग लिया साधु-संतों की अद्भुत छवियों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया
इसी बीच एक साध्वी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं
उन्हें कुंभ की सबसे सुंदर साध्वी के रूप में पहचाना जा रहा है, उनका नाम हर्षा रिछारिया है
उनकी तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं, चलिए आपको बताते हैं कि वे कौन हैं और उन्होंने कैसे साध्वी का सफर शुरू किया
हर्षा रिछारिया का सफर ग्लैमर और मीडिया से शुरू हुआ, वे पहले एक एंकर और अभिनेत्री थीं
हर्षा ने अपने करियर के शिखर पर पहुंचने के बाद अध्यात्म की ओर रुख किया, उत्तराखंड में वह आचार्य महामंडलेश्वर की शिष्या बनीं
उन्होंने अपनी आंतरिक शांति के लिए भौतिक दुनिया को छोड़कर साध्वी का जीवन अपनाया
होस्ट हर्षा के नाम से उनका इंस्टाग्राम अकाउंट है, जिसमें उनकी एंकरिंग के भी वीडियो हैं
हालांकि, कुछ महीनों से वह सोशल मीडिया पर धार्मिक विषयों पर पोस्ट साझा करती हैं
बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखा है ‘लोहड़ी’ का रंग, देखें लिस्ट