एक महीने बाद भी मजबूती से टिकी है ‘महावतार नरसिम्हा’, ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ दे रही कड़ी टक्कर

अमर उजाला

Mon, 25 August 2025

Image Credit : X

एक ओर बॉक्स ऑफिस पर जहां ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ जैसी बड़ी फिल्में बनी हुई हैं। वहीं दूसरी ओर ‘महावतार नरसिम्हा’ इन फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है।

Image Credit : X

बॉक्स ऑफिस पर एक महीने से ज्यादा का वक्त बिता चुकी ‘महावतार नरसिम्हा’ अभी भी शानदार कमाई कर रही है।

Image Credit : X

अब रविवार को अपने 31वें दिन भी ‘महावतार नरसिम्हा’ ने 6.15 करोड़ रुपए की कमाई की है।

Image Credit : सोशल मीडिया

इससे पहले शनिवार को भी ‘महावतार नरसिम्हा’ ने 5 करोड़ रुपए जुटाए थे।

Image Credit : X

इस तरह से अपने पांचवें वीकेंड पर भी ‘महावतार नरसिम्हा’ ने 11 करोड़ रुपए से ऊपर का कलेक्शन किया।

Image Credit : X

अब 31 दिनों में ‘महावतार नरसिम्हा’ का कुल कलेक्शन 231.75 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।

Image Credit : X

रिलीज के वक्त बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत करने के बाद ‘महावतार नरसिम्हा’ ने जिस तरह से रफ्तार पकड़ी है, वो काबिल-ए-तारीफ है।

Image Credit : X

‘महावतार नरसिम्हा’ की रफ्तार देखकर ऐसा लगता है कि नई रिलीज से पहले फिल्म आगे भी अच्छा प्रदर्शन जारी रख सकती है।

Image Credit : X

संडे को ‘कुली’ की कमाई में आया जबरदस्त उछाल, ‘वॉर 2’ का रहा ये हाल

सोशल मीडिया
Read Now