रुकने का नाम ही नहीं ले रही ‘महावतार नरसिम्हा’, 32वें दिन भी की शानदार कमाई

अमर उजाला

Tue, 26 August 2025

Image Credit : X

‘कुली’ और ‘वॉर 2’ जैसी दो बड़ी फिल्मों के बीच एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ लगातार बनी हुई है और अच्छी कमाई कर रही है।

Image Credit : X

बॉक्स ऑफिस पर एक महीना पूरा कर चुकी ‘महावतार नरसिम्हा’ ने अपने 32वें दिन सोमवार को भी अच्छे आंकड़े हासिल किए हैं।

Image Credit : X

‘महावतार नरसिम्हा’ ने सोमवार को 1.25 करोड़ रुपए की कमाई की है।

Image Credit : X

इससे पहले अपने पांचवें रविवार को भी ‘महावतार नरसिम्हा’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6.15 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

Image Credit : X

इसके साथ ही ‘महावतार नरसिम्हा’ का कलेक्शन 32 दिनों में कुल 233 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

Image Credit : X

होम्बाले फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत ‘महावतार नरसिम्हा’, 'महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स' का हिस्सा है।

Image Credit : X

इस यूनिवर्स में भगवान विष्णु के दस अवतारों की कहानी को सात पार्ट में दिखाया जाएगा।

Image Credit : X

‘महावतार नरसिम्हा’ इस यूनिवर्स की पहली किस्त है, जिसमें भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार को दिखाया गया है।

Image Credit : X

क्रिप्टिक कैप्शन के साथ सामंथा ने शेयर किए स्टाइलिश लुक

इंस्टाग्राम
Read Now