अमर उजाला
Tue, 19 August 2025
‘महावतार नरसिम्हा’ को सिनेमाघरों में 25 दिन पूरे हो चुके हैं। यह फिल्म शुरुआत से कमाल का कलेक्शन कर रही है।
वीकएंड पर तो इसकी छप्परफाड़ कमाई होती है। यहां तक की सोमवार को भी करोड़ों रुपये में इसका कलेक्शन रहता है।
कल यानी सोमवार को भी ‘महावतार नरसिम्हा’ ने अच्छा कलेक्शन किया है।
सोमवार यानी 25वें दिन इसने 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ की कुल कमाई भी अब तक 212.75 करोड़ रुपये हो चुकी है।
इस फिल्म में भगवान विष्णु के चौथे अवतार नरसिंह की कहानी है। वह भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं।
फिल्म महज 4 करोड़ रुपये के बजट में बनी है, अपने अब तक के कलेक्शन से इस फिल्म ने क्रिटिक्स तक को हैरान कर दिया है।
'महावतार नरसिम्हा' के बाद भी कई भाग बनाने प्लानिंग मेकर्स कर रहे हैं। इन फिल्मों में भगवान विष्णु के अन्य अवतारों की कहानी कही जाएगी।
'वॉर 2' या 'कुली', मंडे टेस्ट में किसने मारी बाजी? जानिए