अमर उजाला
Fri, 1 August 2025
सिनेमाघरों में एक ओर जहां 'सैयारा' का तूफान जारी है। उस वक्त एक एनिमेशन फिल्म आई ‘महावतार नरसिम्हा’, जिसने 'सैयारा' को पीछे छोड़ दिया।
अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी एनिमेटेड माइथोलॉजिकल फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' ने ओपनिंग डे पर धीमी शुरुआत की थी, लेकिन अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है।
गुरुवार को फिल्म ने 7.50 करोड़ रुपये कमाए, जबकि बुधवार को फिल्म ने 7.7 करोड़ रुपये कमाए थे। साथ ही आपको बताते चलें कि गुरुवार को 'सैयारा' ने 6.5 करोड़ रुपये कमाए।
अभी तक एक हफ्ते में फिल्म ने 44.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
'महावतार नरसिम्हा' फिल्म की कहानी विष्णु पुराण पर आधारित है, जिसमें भगवान नरसिम्हा के अवतार को दिखाया गया है।
फिल्म में दिखाया जाता है कि राक्षसों के राजा हिरण्यकश्यप अपने बेटे और विष्णु भक्त प्रह्लाद की हत्या करने का प्रयास करता है, लेकिन भगवान विष्णु अपने भक्त प्रह्लाद को कुछ नहीं होने देते हैं।
इसके अलावा फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक भी दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।
अब वीकएंड पर फिल्म का कलेक्शन और बढ़ने की उम्मीद है।
गुरुवार को ‘द फैंटास्टिक फोर’ की कमाई में आई गिरावट, जानें कुल कलेक्शन