अमर उजाला
Fri, 14 June 2024
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू वर्तमान में एसएस राजामौली के साथ अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एसएसएमबी 29' को लेकर व्यस्त चल रहे हैं
हाल ही में महेश बाबू को उनके पूरे परिवार के साथ हैदराबाद एयरपोर्ट पर देखा गया, वे किसी दूसरी जगह पर पहुंचने के लिए फ्लाइट पकड़ने जा रहे थे
14 जून को हैदराबाद एयरपोर्ट से तस्वीरें साझा की गईं, जिसमें महेश बाबू अपनी पत्नी नम्रता शिरोडकर, बेटी सितारा और बेटे गौतम घट्टामनेनी के साथ गेट की ओर बढ़ते नजर आए
इस दौरान महेश बाबू नए लंबे बालों और दाढ़ी वाले लुक में नजर आए, जिसने इंटरनेट पर काफी सनसनी मचा दी
एयरपोर्ट लुक के लिए महेश ने ब्लैक ट्रैक पैंट के साथ ब्राउन जैकेट और डार्क शेड्स वाली कैप पहनी थी
खबर है कि महेश बाबू और उनका परिवार न्यूयॉर्क जा रहे हैं, क्योंकि गौतम ने अपनी आगे की पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय में दाखिला ले लिया है
राधिका ने प्री-वेडिंग फंक्शन में पहना अनंत के लव लेटर की छपाई वाला गाउन