ईद पर रिलीज हुई इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा है बवाल
अमर उजाला
Thu, 11 April 2024
Image Credit : इंस्टाग्राम
आज पूरा देश ईद मना रहा है और बॉक्स ऑफिस पर 'मैदान' और 'बड़े मियां छोटे मियां' अपनी किस्मत आजमाने को तैयार है
Image Credit : इंस्टाग्राम
आइए हम आज आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताते हैं जो ईद के मौके पर रिलीज हुई थीं और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में भी कामयाब रहीं
Image Credit : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में सलमान खान की 'दबंग' का नाम सबसे पहले आता है, 2010 में रिलीज हुई यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी
Image Credit : इंस्टाग्राम
वर्ष 2011 में सलमान खान ईद के मौके पर अपनी फिल्म 'बॉडीगार्ड' को लेकर आए थे
Image Credit : सोशल मीडिया
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' भी ईद के मौके पर रिलीज हुई थी और खबरों की मानें तो इस फिल्म ने 227.13 करोड़ रुपये की बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी
Image Credit : सोशल मीडिया
सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' 2015 में ईद पर रिलीज हुई थी और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में इस फिल्म की कुल कमाई 320.34 करोड़ रुपये रही