अमर उजाला
Sat, 15 June 2024
बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है
कई सप्ताह से अटकलें लगाई जा रही हैं कि मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे से अलग हो गए हैं
हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी इस बात को लेकर कुछ भी बयान नहीं दिया है
वहीं आज मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक स्टोरी को साझा किया है
मलाइका अरोड़ा ने एक तस्वीर को साझा किया है जिस पर लिखा है, 'अगर आपको मौका मिले तो आप किसी की खुशी की वजह बनिए क्योंकि लोग अपनी जिंदगी में किन परेशानियों से गुजर रहे हैं इसका आपको अंदाजा भी नहीं होता है'
मलाइका अरोड़ा के इस पोस्ट को देखकर उनके फैंस परेशान हो रहे हैं और वे जानने की कोशिश कर रहे हैं कि मलाइका ठीक तो है न
30 साल पहले अजय-अक्षय की इस फिल्म ने की थी मोटी कमाई