अमर उजाला
Fri, 24 January 2025
1990 के दशक में कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी 24 जनवरी को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बन चुकी हैं
ममता को पट्टाभिषेक किन्नर अखाड़े में हुआ अब ममता 'श्री यमाई ममता नंद गिरि' के नाम से जानी जाएंगी
ममता कुलकर्णी कई हिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं, लेकिन इसके साथ वह कई विवादों में भी घिरीं
ममता के अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन हमेशा सुर्खियों में रहे थे, दावा तो ये भी किया जाता है कि अभिनेत्री को कई फिल्में सिर्फ अंडरवर्ल्ड कनेक्शन की वजह से मिली थीं
ममता का नाम ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी के साथ जुड़ा, लेकिन अभिनेत्री ने इसे हमेशा अफवाह ही बताया
2013 में कथित तौर पर उन्होंने विक्की गोस्वामी से शादी कर ली, हालांकि अभिनेत्री ने उनसे शादी की बात स्वीकार नहीं की
2016 में ममता कुलकर्णी और विक्की गोस्वामी को पुलिस ने केन्या एयरपोर्ट पर ड्रग तस्करी के चलते गिरफ्तार किया, बाद में वह जेल से बाहर आ गईं
अभिनेत्री को 2000 करोड़ रुपये के अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट में सह-आरोपी के रूप में नामित किया गया था, जिसमें विकी मास्टरमाइंड था
पुलिस 2017 में मुंबई में उनके घर भी गई और उन्हें घोषित अपराधी घोषित कर दिया, हालांकि, हमेशा ममता ने अपने खिलाफ लगे आरोपों से इनकार किया है
संन्यासी बनीं ममता कुलकर्णी, कभी शाहरुख-सलमान समेत इन एक्टर्स के साथ काम किया