अमर उजाला
Sat, 14 September 2024
जया बच्चन का पैपराजी के साथ काफी अलग रिश्ता है, अक्सर वह मीडिया को देखकर काफी गुस्सा हो जाती हैं
वह उन्हें डांटती और उनसे अपनी निजता का सम्मान करने के लिए कहती देखी गई हैं
अब हाल ही में, मानव मंगलानी ने हाल ही में बताया कि दिग्गज अभिनेत्री ऐसा व्यवहार क्यों करती हैं
हाल ही में अलीना डिसेक्ट्स को दिए गए एक इंटरव्यू में मानव ने कहा, "उन्हें इतनी मीडिया की आदत नहीं है, उनके दिनों में, मुश्किल से कुछ लोग थे, जो सब कुछ बहुत ही शालीनता से करते थे
उन्होंने आगे बताया कि अब, मीडिया की संख्या में भारी वृद्धि हुई है... जब वे प्रेस कॉन्फ्रेंस या फिल्म प्रीमियर में होते हैं, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होती, जब वे उन्हें बिना किसी तैयारी के देखते हैं, तो उन्हें इससे नफरत होती है
उन्होंने आगे कहा, "जया बच्चन का अपना फंडा है"
गुलाबी रंग की ड्रेस में तमन्ना भाटिया लगीं बेहद खूबसूरत