बॉलीवुड में डेब्यू को तैयार नीसा देवगन, मनीष मल्होत्रा के कैप्शन ने खींचा ध्यान

अमर उजाला

Tue, 29 April 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम-@manishmalhotra05

अभिनेता अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल की बेटी नीसा देवगन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

Image Credit : सोशल मीडिया

जल्द ही नीसा देवगन के बॉलीवुड में भी कदम रखने के कयास लगाए जा रहे हैं।

Image Credit : सोशल मीडिया

इस बीच मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने नीसा देवगन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@manishmalhotra05

अपने इंस्टाग्राम पर नीसा की इन तस्वीरों को साझा करते हुए मनीष मल्होत्रा के कैप्शन ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@manishmalhotra05

मनीष मल्होत्रा के कैप्शन को देखकर एक बार फिर ये कयास तेज हो गए हैं कि नीसा जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं।

Image Credit : सोशल मीडिया

नीसा की चार तस्वीरों को साझा करते हुए मनीष मल्होत्रा ने कैप्शन में लिखा है, “नीसा सिनेमा आपका इंतजार कर रहा है। हमारे एवरा कलेक्शन के हाथ से बुने हुए ब्रोकेड के लहंगे में भारतीय कारीगरों द्वारा जटिल कढ़ाई के साथ शानदार।”

Image Credit : इंस्टाग्राम-@manishmalhotra05

मनीष मल्होत्रा ने नीसा की चार तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में नीसा गाजरी रंग के लहंगे और गोल्डन टॉप में नजर आ रही हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@manishmalhotra05

तस्वीरों में नीसा अलग-अलग पोज दे रही हैं। खुले बालों में न्यासा अपनी अदाओं से कहर बरपा रही हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@manishmalhotra05

हालांकि, नीसा की मां अभिनेत्री काजोल ये साफ कर चुकी हैं कि नीसा फिलहाल बॉलीवुड में एंट्री नहीं करेंगी। लेकिन अब मनीष मल्होत्रा के कैप्शन के बाद एक फिर चर्चाएं तेज हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम

6 महीने बाद जेल से रिहा हुईं एजाज खान की पत्नी फॉलन गुलीवाला, कही भावुक बात

इंस्टाग्राम @iamajazkhan
Read Now