अमर उजाला
Mon, 24 March 2025
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर बताया है कि जिंदगी को कैसे जिएं।
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वो बॉस लेडी लुक में नजर आ रही हैं। अपने इस लुक में मनीषा काफी स्टनिंग और स्टाइलिश नजर आ रही हैं।
ब्लैक ट्राउजर और व्हाइट शर्ट पहने मनीषा ब्लैक ब्लेजर को अपने कंधों पर डाले हुए हैं और हाथ में एक लाल रंग बैग लिए हुए हैं। आंखों पर चश्मा लगाए मनीषा ने रेड हाई हील्स की सैंडल के साथ अपने लुक को कम्प्लीट किया है।
इन तस्वीरों को साझा करते हुए मनीषा ने कैप्शन में जिंदगी को कैसे जिएं, इसका पाठ भी पढ़ाया है। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “जिज्ञासा, लचीलेपन और खुले दिल के साथ जीवन को आगे बढ़ाएं।”
वर्क फ्रंट की बात करें तो मनीषा कोइराला आखिरी बार संजय लीला भंसाली की सीरीज ‘हीरामंडी’ में नजर आई थीं। इसमें उनके काम की तारीफ भी हुई थी।
मनीषा कोइराला एक कैंसर सर्वाइवर हैं। उन्होंने कैंसर से जंग जीतकर अभिनय में फिर से वापसी की है।
मनीषा कोइराला की गिनती अपने समय की टॉप अभिनेत्रियों में होती है। उन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ तमिल इंडस्ट्री में भी फिल्में की हैं।
ब्रेकअप की खबरों के बीच फैजल शेख ने बता दी अपनी पसंद, फराह खान संग साझा की दिल की बात