अमर उजाला
Tue, 22 July 2025
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से एक्ट्रेस बन चुकीं मनीषा रानी इन दिनों बाली (इंडोनेशिया) में वेकेशन पर हैं।
मनीषा रानी ने बाली वेकेशन की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं।
नेचर के बीच वह एक खूबसूरत गाउन ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।
मनीषा रानी ने एक कैप्शन भी साझा की गई पोस्ट के साथ लिखा है। वह लिखती हैं, ‘नेचर अपना सबसे अच्छा काम कर रही है, हमें हैरान कर रही है।’ बाली में प्रकृति की खूबसूरती देख मनीषा रानी हैरान हैं।
मनीषा रानी की इन तस्वीरों पर फैंस ने भी कमेंट किए हैं। एक यूजर लिखता है, ‘आपकी हर अदा मस्त है। आपने खूबसूरत पोज दिए हैं।’
एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘रानी जी घायल करने का इरादा है क्या?’ और मनीषा के लिए हार्ट इमोजी भी यूजर ने बनाया है।
मनीषा रानी के करियर फ्रंट की बात करें तो बतौर इंफ्लुएंसर शुरुआत की। फिर टीवी सीरियल ‘गुड़िया हमारी सभी पर भारी’ में नजर आईं। इसके बाद वह ‘बिग बॉस 2’ ओटीटी में दिखीं।
हाल ही में मनीषा रानी ने एक वेब सीरीज ‘हाल-ए-दिल’ में लीड रोल निभाया है।
सावन में हरे रंग की ड्रेस में रुबीना के स्टनिंग लुक