अमर उजाला
Thu, 19 December 2024
बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी पिछले 30 वर्षों से फिल्म जगत का हिस्सा हैं
अभिनेता का कोई भी बैकग्राउंड फिल्म इंडस्ट्री से नहीं है, उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर अपनी जगह बनाई है
अभिनेता ने एक बातचीत के दौरान बताया कि कैसे लोग उन्हें गुस्से वाला समझते हैं
मनोज बाजपेयी का नाम कभी किसी कंट्रोवर्सी में भी नहीं आया और वह रेड कार्पेट पर भी जाने से बचते हैं
मनोज ने कभी किसी पार्टी का हिस्सा ना बनने पर कहा, “हां मैं कभी किसी विवाद में नहीं आया और मैं किसी पार्टी में नहीं जाता”
“लोग मुझे बुलाते भी नहीं, क्योंकि उन्हें लगता है कि वह बुलाने पर भी नहीं आता, अगर वह सोचते हैं कि मैं इससे खुश हूं तो मैं इससे काफी खुश हूं”
वामिका के साथ गुजरती थाली का लुत्फ उठाते दिखे वरुण धवन