अमर उजाला
Tue, 8 July 2025
मेधा शंकर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की शूटिंग खत्म होने की जानकारी साझा की है।
मेधा शंकर ने कुछ तस्वीरें और एक खास मैसेज भी शेयर किया है।
वह अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखती हैं, ‘फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 की शूटिंग पूरी होने के बाद मेरा मन बहुत भारी हो गया था। विनोद बच्चन सर, राकेश और प्रशांत सर ने मुझे बहुत प्यार दिया। इसके लिए शुक्रिया।’
आगे वह फिल्म के हीरो अविनाश तिवारी के लिए लिखती हैं, ‘इतना परेशान करने, एंटरटेन करने के लिए थैंक्स। बाकी आप जानते हो, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। आपको सेट पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शख्स बनने के लिए बधाई।’
आगे फिल्म से जुड़े कई लोगों के लिए मेधा ने अच्छी और प्यारी बातें लिखी हैं। वह लिखती हैं, ‘पूरी कास्ट और क्रू ने इस सेट को एक परिवार में बदल दिया।’ अब मेधा को फिल्म की रिलीज का इंतजार है।
फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की शूटिंग उत्तराखंड की कई खूबसूरत लोकेशन पर हुई है। शूटिंग के दौरान मेधा ने इस जगह से कई तस्वीरें साझा की हैं।
मेधा शंकर की बात करें तो वह फिल्म ‘12वीें फेल’ में विक्रांत मैसी के साथ नजर आईं। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया।
साड़ी में फलक नाज ने दिखाई अदाएं, यूजर्स बोले- 'नजर न लगे'