अमर उजाला
Fri, 13 December 2024
बॉलीवुड की दिग्गज फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि 30 साल के अंतराल के बाद फिर बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली हैं
खबर है कि उन्होंने कई फिल्मों में भूमिका निभाने के लिए स्क्रिप्ट तैयार फाइनल कर ली है
उन्होंने फिल्मों में अपनी इस दूसरी पारी के लिए परिवार का साथ मिलने पर ही फैसला किया है
इसके लिए वे अमेरिका से करीब तीन माह पहले मुंबई लौट आई हैं
मीनाक्षी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सांस्कृतिक संध्या में शरीक हुई, जहां उन्होंने महाभारत पर आधारित द्रोपदी डांस ड्रामा की प्रस्तुति दी
मीनाक्षी ने कहा कि बॉलीवुड में दामिनी व घातक जैसी फिल्मों में काम करने के बाद वह वर्ष 1995 से अमेरिका चली गई थी और परिवार को ही पूरा समय दिया
क्यों गिरफ्तार हुए अल्लू अर्जुन, 10 स्लाइड में जानें पुष्पा भगदड़ मामले की पूरी कहानी