अमर उजाला
Sat, 22 February 2025
अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' को 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया।
फिल्म को समीक्षकों से काफी सराहनाएं मिली, लेकिन इसने पहले दिन ही निराश कर दिया।
फिल्म दर्शकों को अपनी ओर खींचने में नाकाम रही। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से महज 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
फिल्म के बजट की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 60 करोड़ रुपये में बनी है।
बॉक्स ऑफिस पर अर्जुन की फिल्म का मुकाबला विक्की कौशल की ‘छावा’ से है। जहां ‘छावा’ कमाई के मामले में अपना परचम लहरा रही है। अर्जुन की फिल्म पहले दिन ही धराशाई हो गई।
अर्जुन कपूर को आखिरी बार ‘सिंघम अगेन’ में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 247.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
विक्की कौशल की ‘छावा’ ने आठवें दिन भी जारी रखा कमाल, जानें कुल कितनी हुई कमाई?