अमर उजाला
Sun, 23 February 2025
अर्जुन कपूर अभिनीत फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' सिनेमाघरों में दर्शकों को पसंद नहीं आ रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक 60 करोड़ में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नाकाम होती दिख रही है।
बीते दिन फिल्म ने मात्र 1.65 करोड़ रूपये की कमाई की है।
सिनेमाघरों में रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 1.5 करोड़ रूपये के साथ बहुत धीमी शुरूआत की थी।
अभी तक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दो दिन में कुल 3.17 करोड़ रूपये की कमाई की है।
अभिनेता अर्जुन कपूर के अलावा इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर भी मुख्य भूमिका में हैं।
इस फिल्म के जरिए हर्ष गुजराल ने बतौर अभिनेता सिनेमा परदों पर शुरूआत की है।
हवा में उड़ते नजर आए हनी सिंह, कॉन्सर्ट में एंट्री देखकर फैंस के उड़ गए होश