दिलजीत ने महाराजा भूपिंदर सिंह को दिया ट्रिब्यूट, बोले- 'मैं हूं पंजाब'

अमर उजाला

Tue, 6 May 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम-@diljitdosanjh

एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ ने मेट गाला 2025 में अपना डेब्यू किया। जो अब लगातार चर्चाओं में बना हुआ है।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@vogueindia

मेट गाला में दिलजीत महाराजा लुक में नजर आए, जो लोगों को काफी पसंद आया और इसकी तारीफ हो रही है।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@diljitdosanjh

दिलजीत ने मेट गाला में डिजाइनर प्रबल गुरुंग द्वारा डिजाइन की गई व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@vogueindia

पंजाबी राजघराने की झलक दिखाते आउटफिट में दिलजीत ने आइवरी शेरवानी इंस्पायर्ड अंगरखा पहना। इसमें नेक एरिया के नीचे बना बॉर्डर हाइलाइट हुआ, तो बेल्ट और स्लीव्स के एंड पर बना हैंड एम्ब्रॉयडेड डिजाइन इसकी खूबसूरती को निखार गया।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@diljitdosanjh

इसे सिंगर ने शान के साथ कैरी किया कि उन्हें देख सच में महाराजा वाली फील आई। इसकी मैचिंग कैप लुक में और तड़का लगा गई।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@diljitdosanjh

दिलजीत ने अपने आउटफिट के जरिए पटियाला के महाराजा भूपिंदर सिंह को ट्रिब्यूट दिया। आउटफिट से लेकर जूलरी तक में महाराजा के स्टाइलिंग के तरीकों को जोड़ा गया। 

Image Credit : इंस्टाग्राम-@diljitdosanjh

भारी एसेसिरीज व ज्वेलरी और तलवार के साथ दिलजीत ने अपने महाराजा लुक को कम्पलीट किया।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@vogueindia

कैप को दिया पर्सनल टच इसे और खास बना गया। इसकी बैक पर पंजाब के नक्शे के साथ ही गुरुमुखी लिखी हुई थी। अपनी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए दिलजीत ने लिखा, 'मैं हूं पंजाब।'

Image Credit : इंस्टाग्राम-@diljitdosanjh

अपूर्वा मुखीजा बोलीं, ‘कैरी मिनाटी करे तो कोई दिक्कत नहीं लेकिन मैं करूं तो…’

इंस्टाग्राम@the.rebel.kid
Read Now