'मेट गाला' का ब्लू कारपेट भारत के इस राज्य में हुआ तैयार, जानें खासियत मेट गाला 2025 में ब्लू कारपेट ने हर किसी का ध्यान खींचा। यह नीला कारपेट काफी खास है। आइए इसके बारे में जानते हैं। 63,000 वर्ग फुट में फैला यह ब्लू कारपेट दिखने में बेहद भव्य था। इसके किनारों पर बिखरे सुनहरे डैफोडिल फूल इसकी खूबसूरती बढ़ा रहे थे। यह कारपेट सिर्फ दिखने के लिए नहीं था, बल्कि पर्यावरण के लिए भी खास था। केरल की कंपनी ने इसे तीसरी बार तैयार किया। यह कारपेट मैडागास्कर से लाए गए सिसल फाइबर से बुना गया था। यह पूरी तरह बायोडिग्रेडेबल और सस्टेनेबल था। भारतीय सितारे और डिजाइनर भी इस ब्लू कारपेट का हिस्सा बने। शाहरुख, कियारा, दिलजीत और सब्यसाची जैसे नामों ने इस शाम को खास बना दिया। मेट गाला में बॉलीवुड सितारों को देखकर भारतीय फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ....