अमर उजाला
Wed, 6 May 2026
अभिनेता मिलिंद सोमन 60 साल की उम्र में अपनी बेहतरीन फिटनेस के लिए जाने जाते हैं।
इतनी उम्र होने के बावजूद वह अपनी जिंदगी खुल कर जीते हैं। वह जब भी कुछ नया करते हैं, तो उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं।
अब उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इससे वह और उनके फैंस खुश हैं।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मिलिंद ने लिखा कि एक मई को मैंने यूरोप से अफ्रीका तक तैराकी की है।
उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने जिब्राल्टर की जलसंधि को पार किया है।
उनके मुताबिक सबसे नजदीकी दूरी 15 किमी है। यह जगह स्पेन के तारिफा से मोरक्को तक है।
मिलिंद की इस कामयाबी पर फैंस खुश हैं। वह उनके हौसले की तारीफ कर रहे हैं।
मिलिंद अक्सर अपनी पत्नी अंकिता कोंवर के साथ तस्वीरें शेयर करते हैं। दोनों के बीच 26 साल का अंतर है।
गुलाबी ड्रेस और बालों में गजरा; चांद सी चमकीं अनन्या पांडे