अमर उजाला
Thu, 5 September 2024
मीरा कपूर ने अपने बेटे जैन को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं
जैन, मीरा और शाहिद के बेटे हैं और आज वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं
इस मौके पर मीरा अपने बेटे की कुछ नटखट तस्वीरों के साथ पोस्ट साझा की है
उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, चमकती आंखें और शरारत से भरी हंसी, ‘मेरे प्यारे जैन को जन्मदिन की शुभकामनाएं’
मीरा ने आगे लिखा, ‘वह अकेला है जिसने मुझे अपनी धुनों पर नचाया है, जिसका दिल प्यार से भरा है और जेबें मस्ती से भरी हैं।’
उन्होंने लिखा, ‘खूब चमको और बड़े सपने देखो मेरे बच्चे, मैं तुमसे बेहद प्यार करती हूं’
गणेश चतुर्थी की तैयारियों में जुटे शिव ठाकरे, बोले- नहीं तो अच्छी बीवी नहीं मिलती