अमर उजाला
Fri, 20 December 2024
बॉलीवुड के प्यार कपल में से एक शाहिद कपूर और मीरा कपूर अक्सर एक-दूसरे के लिए अपना प्यार व्यक्त करते हैं
वे दोनों हमेशा ही सोशल मीडिया पर अपनी मस्ती भरी तस्वीरें साझा करते हैं, जिसे फैंस का भी खूब प्यार मिलता है
वहीं, अब अपनी पत्नी मीरा की एक पोस्ट पर शाहिद कपूर ने मस्ती भरा कमेंट किया, जो अब वायरल हो गया है
दरअसल, मीरा ने ब्लैक गाउन पहने अपनी कई तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह बेहद स्टाइलिश और हॉट नजर आ रही थीं
इन तस्वीरों पर शाहिद ने कमेंट किया- क्या मैं आपको डेट पर ले जा सकता हूं, प्लीज, इसके साथ ही उन्होंने दिल की इमोजी भी साझा की
शादी के नौ साल बाद भी शाहिद और मीरा एक-दूसरे के साथ नए कपल की तरह रहते हैं, वे मीशा और जैन, दो बच्चों के माता-पिता भी हैं
कोलकाता फतेह करने निकले सोनू सूद, हाथ गाड़ी खींचते नजर आए अभिनेता